समय के साथ तुम्हें चलना होगा...
"समय के साथ तुम्हें चलना होगा..." कुछ ख्वाब सजाने होंगे, कुछ वादे निभाने होंगे, कुछ रिश्ते भुलाने होंगे, कुछ दोस्त बनाने होंगे, जो सपने देखें हैं, उन्हें पूरा करना होगा, समय के साथ तुम्हें चलना होगा... कुछ तकलीफें सहनी होंगी, कुछ बातें भी सुननी होंगी, कभी सपनों के लिए, कभी अपनों के लिए, हर परेशानी और मुसीबत से तुम्हें लड़ना होगा, समय के साथ तुम्हें चलना होगा... जो रुक गए तो लड़ना होगा, कभी वक्त से तो कभी हालात से, तुम्हें अपने लिए खुद को बदलना होगा, समय के साथ तुम्हें चलना होगा... कुछ पाना है तो कुछ खोना होगा, चैन और "अमन" सब कहने की बातें हैं, हर हाल में तुम्हें कुछ करना होगा, समय के साथ तुम्हें चलना होगा..! Originally written on 12 February 2019. ©️ Aman Srivastava @sriv_aman